CHHATTISGARH ELECTION 2025 : जनपद सदस्य प्रत्याशी द्रोपति रमाकांत साहू के प्रचार प्रसार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन

बलौदा जनपद पंचायत चुनाव
जांजगीर-चांपा / जनपद पंचायत बलौदा क्षेत्र क्रमांक 12 पोंच, दहकोनी, जर्वे (ब) से जनपद सदस्य प्रत्याशी द्रोपति रमाकांत साहू का चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोश के साथ जारी है। गांव-गांव में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। द्रोपति रमाकांत साहू गांवों में व्यापक जनसंपर्क कर रहे है।। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर “ब्लैकबोर्ड” छाप को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान द्रोपति रमाकांत साहू ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से “ब्लैकबोर्ड” छाप पर मतदान करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा क्षेत्र की सेवा और विकास रहेगी।
गांवों में हर गली-मोहल्ले में पहुंचकर द्रोपति रमाकांत साहू को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। चुनावी माहौल में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जिससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि जनता का झुकाव “ब्लैकबोर्ड” छाप की ओर है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे उनका प्रचार अभियान और तेज होता जा रहा है।