CRIME NEWS : अवैध संबंध के शक में पत्नी ने कर दी पति की हत्या! बच्चों को लेकर हुई फरार

सरायकेला-खरसावां / झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक दिल दहला देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अवैध संबंध के शक में अपने पति का पहले गला रेता और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने पति के शव को घर के अंदर बंद कर दिया और अपने बच्चों को लेकर फरार हो गयी है। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी धीरजगंज इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जो कोलाबीर स्थित डीडी स्टील में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। राजेश अपने दोस्तों के साथ पहले समृद्धि अपार्टमेंट में रहता था। हाल ही में राजेश की पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे आदित्यपुर पहुंचे। पत्नी ने उसे साथ रखने का दबाव बनाया. इसके बाद राजेश ने गोरांगो मुखी नामक व्यक्ति से किराये पर मकान लिया। 14 जुलाई को राजेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने आए थे।
पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया गया कि 17 जुलाई को उनके घर कोई मेहमान भी आया था। राजेश उस दिन दुकानदार से पनीर खरीदा था और कहा था कि उसका साला आया है। इसके बाद से राजेश दिखाई नही दिए। शनिवार को जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि राजेश का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। आशंका है कि पत्नी ने अवैध संबंध के शक में पति की गला रेतकर हत्या की और शव को जलाने की कोशिश भी की। वारदात के बाद महिला बच्चों को लेकर अज्ञात व्यक्ति के फरार हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।