छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा / सोशल मीडिया पर भारत के महापुरुष और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

थाना अकलतरा क्षेत्र निवासी देवव्रत उपाध्याय (उम्र 42 वर्ष) द्वारा फेसबुक पर बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर थाना अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button