Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी — देखिए किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

रायपुर / छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 41 जिलों में नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। हाईकमान की मंजूरी के बाद घोषित इस सूची को संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने गुरुवार को संकेत दिए थे कि सूची तैयार है और इसे जल्द जारी किया जाएगा। शुक्रवार देर रात पहली सूची जारी कर दी गई।

किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी – पूरी सूची

  • बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
  • बलौदाबाजार – सुमित्रा
  • बलरामपुर – हरिहर प्रसाद यादव
  • बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
  • बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
  • भिलाई सिटी – मुकेश चंद्राकर
  • बीजापुर – लालू राठौर
  • बिलाईगढ़-सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन
  • बिलासपुर सिटी – सिधांशु मिश्रा
  • बिलासपुर ग्रामीण – महेन्द्र गंगोत्री
  • दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
  • धमतरी – तरणी चंद्राकर
  • दुर्ग सिटी – धीरज बकलीवाल
  • दुर्ग ग्रामीण – राकेश ठाकुर
  • गरियाबंद – सुखचंद बेसरा
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमति भानू
  • जगदलपुर सिटी – सुशील कुमार मौर्य
  • जांजगीर-चांपा – राजेश अग्रवाल
  • जशपुर – यूडी मिंज
  • कांकेर – बसंत यादव
  • कवर्धा – नवीन जायसवाल
  • खैरागढ़ – कोमलदास साहू
  • कोंडागांव – रवि घोष
  • कोरबा सिटी – मुकेश राठौर
  • कोरबा ग्रामीण – मनोज चौवान
  • कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता
  • महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
  • मनेंद्रगढ़ – अशोक श्रीवास्तव
  • मौहला-मानपुर – सुरजीत सिंह ठाकुर
  • मुंगेली – घनश्याम प्रसाद वर्मा
  • नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान
  • रायगढ़ सिटी – सखा यादव
  • रायगढ़ ग्रामीण – नागेन्द्र नेगी
  • रायपुर सिटी – श्रीकुमार शंकर मेनन
  • रायपुर ग्रामीण – राजेन्द्र पप्पू बंजारे
  • राजनांदगांव सिटी – जितेन्द्र उदय
  • राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
  • सक्ती – रश्मि गभेल
  • सुकमा – हरीश लखमा
  • सूरजपुर – शशि सिंह कोरम
  • सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने लिखा— “संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अनुभवों से संगठन को मज़बूती मिलेगी।”

Related Articles

Back to top button