छत्तीसगढ़

जितेन्द्र देवांगन बने छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

जांजगीर के जितेन्द्र देवांगन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जांजगीर-चांम्पा / भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्षराहुल टिकरिहा द्वारा की गई है। इस क्रम में जांजगीर के जितेन्द्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए युवा मोर्चा में उनकी भूमिका को और सशक्त किया है।

जितेन्द्र देवांगन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही सक्रिय, संघर्षशील और संगठन के प्रति समर्पित रहा है। वे ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। इसके पश्चात उन्होंने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद के रूप में जनसेवा करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

संगठनात्मक अनुभव की बात करें तो जितेंद्र देवांगन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे क्रमशः जिला महामंत्री भाजयुमो, प्रदेश मंत्री भाजयुमो छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं मजबूत नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश महामंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से भाजयुमो को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्षराहुल टिकरिहा ने जितेन्द्र देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button