छत्तीसगढ़

JANIGIR CHAMPA: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज

कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों ने दर्ज की बायोमेट्रिक उपस्थिति

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सहित विभिन्न शासकीय विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर कलेक्टोरेट परिसर में इस प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शासकीय कार्यालयों में समयपालन सुनिश्चित होगा तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पर सटीक एवं पारदर्शी निगरानी संभव हो सकेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस व्यवस्था से कार्य-संस्कृति में अनुशासन आएगा और आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button