
औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितता उजागर, धान खरीदी में गड़बड़ी पर जिला प्रशासन का जीरो टॉलरेंस
सक्ती / कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन ने धान खरीदी में अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पोता बंदोरा स्थित हरुमांझी जी राइस मिल में औचक निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड से अधिक 321 क्विंटल धान एवं चावल पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल सील कर दिया गया।
मुख्य बिंदु
- रिकॉर्ड के अनुसार भंडारण: 12,900 क्विंटल
निरीक्षण में पाया गया: 321 क्विंटल अतिरिक्त
- कार्रवाई करने वाला दल: धान खरीदी नोडल अधिकारी, जिला पंचायत CEO, खाद्य अधिकारी
- कलेक्टर की चेतावनी: मिलर, अधिकारी या कर्मचारी—कोई नहीं बचेगा
- जिलेभर में 24×7 निगरानी और औचक निरीक्षण जारी





