छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: टोकन नहीं कटने से परेशान किसान बिजली टावर पर चढ़ा.. मचा हड़कंप, देखें Video

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में धान टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। पुलिस-प्रशासन की समझाइश से टली अनहोनी।

जांजगीर-चांम्पा / छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान नहीं बिक पाने से किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को एक किसान ने धान खरीदी टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

धान टोकन नहीं मिलने से किसान पर बढ़ा कर्ज का बोझ

जानकारी के अनुसार, जिले के धूरकोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसौंदी निवासी किसान अनिल गढ़वाल पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है। समय सीमा समाप्त होने के कारण किसान का धान खरीदी टोकन नहीं कट सका और वह समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाया।

Polish 20260131 161355636 Console Crptechघटना के दौरान मौके पर जुटे ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी

हाईटेंशन टावर पर चढ़कर की आत्महत्या की कोशिश

कर्ज और आर्थिक तनाव से परेशान किसान ने आज हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की। किसान को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।

प्रशासन की समझाइश से टली अनहोनी

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लगातार समझाइश दी और किसान को उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। काफी देर की बातचीत के बाद किसान टावर से नीचे उतरा, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। धान खरीदी टोकन और समर्थन मूल्य को लेकर किसानों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। यह मामला छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button