छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: सड़क हादसे में शहीद हुए आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा पुल / थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.09.2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के पश्चात अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 02.02.2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर (शाखा नैला) के शाखा प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button