छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: चक्का जाम करने वाले 21 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिना अनुमति मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मछुआरा समिति के सदस्यों द्वारा मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर 21 नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध सिटी कोतवाली थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षकविजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सीताराम अहिरवार, सहायक मत्स्य अधिकारी (कुलीपोटा) ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन दिया।
आवेदन में बताया गया कि 03 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मेन रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर बैठकर करीब 3 घंटे तक चक्का जाम कर दिया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समझाने पर आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज की गई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में
अपराध क्रमांक 99/26 धारा – 221, 126(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

नामजद आरोपी (21)

  1. नवीन धीवर
  2. गायत्री गायग्वाल
  3. ओमप्रकाश धीवर
  4. बुधराम धीवर
  5. भोजराम धीवर
  6. दामोदर धीवर
  7. राकेश महंत (निवासी कुलीपोटा)
  8. शिवकुमार धीवर (निवासी गोधना)
  9. करन
  10. विजय धीवर
  11. सरिता धीवर पति समारु धीवर
  12. मीना धीवर
  13. मोनू धीवर (निवासी कोसा)
  14. अहिल्या धीवर पति लक्ष्मी प्रसाद (निवासी कोसा)
  15. सविता धीवर (निवासी बलौदा)
  16. सरिता धीवर पति नारद धीवर (निवासी घडोला)
  17. रामकुमार
  18. गोवर्धन धीवर पिता रामभरोस (निवासी लछनपुर)
  19. सहसराम
  20. धनबाई धीवर (निवासी भोजपुर, चांपा)
  21. अन्य आरोपी

CCTV फुटेज से होगी अन्य आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद अन्य आरोपियों की CCTV फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। पहचान के बाद उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
सिटी कोतवाली पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति प्रदर्शन और चक्का जाम करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button