
खोखसा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुआ चक्का जाम, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
जांजगीर चांपा / जिले की पुलिस ने खोखसा ओवर ब्रिज पर चक्का जाम करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विधायकव्यास कश्यप भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
घटना की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जो प्राइवेट एंबुलेंस चलाते हैं, 30 जून 2025 को मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम जर्वे (च) के सरपंच और उनके सहयोगियों ने रोड खराब होने की शिकायत के चलते खोखसा ओवर ब्रिज से पीथमपुर रोड तक चक्का जाम कर दिया, जिससे प्रार्थी को अस्पताल पहुँचने में देरी हुई।
पुलिस ने मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपक्र 604/2025 के तहत धारा 191(2) और 126(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। आज नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानती मामलों में मुचलके पर रिहा किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
- व्यास कश्यप – 60 वर्ष, निवासी नैला, जांजगीर
- संदीप तिवारी – 49 वर्ष, निवासी ग्राम मेहदा, पामगढ़
- उत्तरा कश्यप – 33 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- गोपाल कश्यप – 42 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- व्यास टंडन – 63 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- अरमान मोहम्मद – 42 वर्ष, निवासी नैला, जांजगीर
- गिरधारी कश्यप – 36 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- उमा राठौर – 41 वर्ष, निवासी ग्राम सिवनी, चापा
- डंकेश्वर यादव – 31 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- कमल कश्यप – 35 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- योगेश कश्यप – 33 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
- संजय कुमार यादव – 40 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में बिना अनुमति चक्का जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और अन्य आरोपी की तलाश जारी है।





