छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: 10 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, 141 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को जांजगीर-चाम्पा जिले में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री नारायणी सेवा धाम दादी सती मंदिर, लछनपुर में संपन्न होगा।

IMG 20260209 WA0219 Console Crptech

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के कुल 141 जोड़ों का विवाह वैदिक विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया जाएगा। साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करने के लिए उपस्थितों को शपथ भी दिलाई जाएगी।

यह आयोजन सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button