छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: धारदार हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी घटना से पहले पुलिस की सख्ती

जांजगीर / जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गंभीर वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से दो नग धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।

एसपी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दिनेश राठौर (30 वर्ष) पिता छोटे लाल राठौर, निवासी नेताजी चौक जांजगीर
  2. सूरज राठौर (28 वर्ष) पिता राजेंद्र राठौर, निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर

Related Articles

Back to top button