छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: शासकीय कार्य में बाधा डालने पर सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, JCB और बाइक जब्त

जांजगीर-चांपा / जांजगीर-चांपा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली-गलौच और मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई थाना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में की गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, नायब तहसीलदार शिवरीनारायण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम दुरपा स्थित लंकेटर तालाब में जेसीबी मशीन से अवैध खुदाई कर कबीर इंटरप्राइजेस की भूमि पर मिट्टी डाली जा रही थी। सूचना की पुष्टि ग्राम कोटवार से कराई गई और जेसीबी का कार्य रुकवाया गया।

जब जेसीबी मशीन को थाने लाया जा रहा था, तभी जेसीबी चालक और मालिक ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अश्लील गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत धारा 296, 221, 121(1), 132, 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. धर्मेन्द्र कुमार कश्यप (उम्र 42 वर्ष)
  2. सुरेन्द्र कुमार कश्यप (उम्र 36 वर्ष)
    निवासी – कुरियारी, थाना शिवरीनारायण

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जब्त वाहन

  • जेसीबी क्रमांक CG 11 BP 7486
  • मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG 11 BR 5538

अगर आप जांजगीर-चांपा की ताज़ा अपराध खबरें सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button