छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS: पिटाई से ग्रामीण की मौत, SDM समेत 4 गिरफ्तार

Balrampur News | Chhattisgarh SDM Karun Dahariya Arrested | Kusmi Case Update

बलरामपुर / छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में पदस्थ एसडीएम करुण डहरिया को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया है। सोमवार को पूरे दिन और रात भर राजपुर थाना हाई अलर्ट पर रहा। आरोपी एसडीएम और उनके तीन साथियों को पहले थाने में रखा गया, बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पिटाई से ग्रामीण की मौत

मामले के अनुसार, ग्राम पंचायत हंसपुर में अवैध माइनिंग के आरोप को लेकर एसडीएम करुण डहरिया और उनके साथियों द्वारा तीन ग्रामीणों की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।

देर रात कोर्ट में पेशी, फिर जेल रवाना

पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए आरोपियों को घटना स्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर दूसरे थाने में रखा। देर शाम एफआईआर दर्ज होने के बाद रात करीब 10 बजे आरोपियों को थाने से निकालकर सिविल कोर्ट राजपुर में पेश किया गया। वहां से उन्हें रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी एसडीएम ने मीडिया से बचने के लिए मुंह ढंक रखा था और पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक रूप से पेश नहीं किया।

Related Articles

Back to top button