बॉलीवुड

Toxic Teaser Release: यश की फिल्म टॉक्सिक टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका! इन 5 डायलॉग्स ने फैंस को कर दिया दीवाना

Bollywood: केजीएफ से पैन इंडिया स्टार बने सुपरहिट अभिनेता यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाका कर दिया है। 1.55 मिनट के इस टीजर में एक्शन के साथ ऐसे 5 डायलॉग्स शामिल हैं, जो सुनते ही रोंगटे खड़े कर देंगे।

toxic 9 Console Crptech

टॉक्सिक टीजर की खास बातें

पहले जब फिल्म की पहली झलक दिखाई गई थी, तो बोल्ड सीन की वजह से मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस बार टीजर में एक्शन और दमदार डायलॉग्स ने सभी का ध्यान खींच लिया। फिल्म में दिखाया गया एक्शन एडवांस लेवल का है और टीजर में उसकी झलक साफ दिखाई देती है।

टॉक्सिक के 5 दमदार डायलॉग्स

  1. पहला डायलॉग:
    टीजर में एक सीन आता है, जिसमें यश का चेहरा नहीं दिखता, लेकिन उनके हाथ में जलती हुई सिगरेट होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देता है –
    “इस बार जंग अलग है।”
  2. दूसरा डायलॉग:
    गन मशीन्स और कार के धमाकों के बीच यश शराब की बोतल के साथ दिखाई देते हैं। इसी सीन में सुनाई देता है –
    “उनकी मक्कारी भी अलग है।”
  3. तीसरा डायलॉग:
    एक्शन सीन में ट्रेन, एयरोप्लेन और जहाज शामिल होते हैं और यश का आधा चेहरा दिखाई देता है। इसी समय सुनाई देता है –
    “सबसे टकराना भारी पड़ेगा।”
  4. चौथा डायलॉग:
    शोर-शराबे के बीच दुश्मन यश को डराने की कोशिश करता है और बोलता है –
    “जिद छोड़ दो….Give up Raya…it’s over.”
  5. पाँचवां और सबसे दमदार डायलॉग:
    यश का पूरा लुक सामने आता है। बाथटब में बैठे, बाहर की तरफ देखते हुए बोलते हैं –
    “It’s Over…when I Say It’s Over….till then have some manners…f**ing Manners.”*

रिलीज़ और भाषाएं

टॉक्सिक सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी। केजीएफ 2 के बाद यश सीधे इस फिल्म में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस टक्कर

यश की टॉक्सिक का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर : द रिवेंज से होने वाला है। यह भी 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। फैंस दोनों फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इसे 2026 की बड़ी टक्कर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button