यादव की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में यादव समाज 26 फरवरी को प्रधानमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा / उत्तर प्रदेश की एक फिल्म कंपनी द्वारा बनाई जा रही “यादव की लव स्टोरी” नामक विवादास्पद फिल्म के खिलाफ पूरे देश में विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा और यादव समाज के संगठन 26 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे और फिल्म को बैन करने की मांग करेंगे।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की तैयारी
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष गिरधारी यादव ने बताया कि आगामी 26 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे महासभा और समाज के सभी संगठन प्रतिनिधि जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।
फिल्म को लेकर समाज में नाराजगी
अखिल भारतवर्षीय यादव समाज के जिला अध्यक्ष गिरधारी यादव ने कहा कि यह फिल्म यादव समाज के खिलाफ जातिगत अपमान फैलाने वाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म बनाने वालों ने अपने जाति या वर्ग के नाम पर फिल्म बनाने की बजाय सीधे यादव जाति को टारगेट किया है। उन्होंने इसे समाज के प्रति षड्यंत्र बताया और कहा कि यादव समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
ज्ञापन की मुख्य मांगें
- फिल्म “यादव की लव स्टोरी” पर तुरंत रोक लगाई जाए।
- समाज और जातिगत भावना को अपमानित करने वाली किसी भी फिल्म पर सरकार सख्त कार्रवाई करे।
- कलाकारों और निर्माताओं से सार्वजनिक माफी ली जाए।
जांजगीर-चांपा जिले में यह विरोध सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे यादव समाज में व्यापक समर्थन पा रहा है। महासभा का कहना है कि जातिगत अस्मिता और सम्मान के खिलाफ किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





