छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जांजगीर-चांपा/ आगामी जनगणना 2027 की तैयारी के तहत जिला प्रशासन ने प्रथम चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टरजन्मेजय महोबे ने की। प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को मकान सूचीकरण और जनसंख्या गणना की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

IMG 20260223 WA0376 Console Crptech

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण में शामिल होकर ही मैदानी कार्य किया जाना चाहिए ताकि जनगणना पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मनोज महिलांगे और बलवंत सौम्यकर ने जनगणना पदाधिकारियों की भूमिकाएँ, कानूनी प्रावधान, डेटा गोपनीयता, मोबाईल और वेब ऐप उपयोग, समय-सीमा और स्व-गणना प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सीएमएमएस पोर्टल, एचएलओ प्रबंधन, कोष प्रबंधन और जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियों की जानकारी भी प्रशिक्षण में दी गई।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसील और नगरीय जनगणना चार्ज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सही और सटीक जानकारी प्रदान करें, ताकि जनगणना में किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी न आए।

Related Articles

Back to top button