
Aligarh News | UP Crime News | Family Dispute Case
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर में तीन बच्चों की मां अपने सगे भांजे के साथ फरार हो गई। आरोप है कि वह घर में रखी नकदी और शादी के लिए जमा किए गए सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई।
घटना ऐसे समय हुई जब अगले महीने बेटे की शादी होनी थी और घर में खुशियों का माहौल था।
6 मार्च को बेटे की शादी, 25 जनवरी से लापता
पीड़ित पति के अनुसार बड़े बेटे की शादी 6 मार्च 2026 को तय थी। 25 जनवरी को पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।
बाद में जानकारी मिली कि वह अपने से 16 साल छोटे भांजे विक्रम के साथ चली गई है। पति का आरोप है कि युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला को अपने साथ ले गया।
तीन बच्चों की मां के जाने से परिवार सदमे में
महिला के तीन बच्चे हैं। अचानक मां के गायब होने से बच्चों पर भी मानसिक असर पड़ा है। परिवार सामाजिक और आर्थिक दोनों संकट में फंसा हुआ है।
इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
शादी के लिए रखे गहने और 1 लाख नकद भी गायब
पति का आरोप है कि महिला करीब 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने मंगलसूत्र, सोने की चैन, अंगूठी, पायजेब लेकर गई है।
ये सभी सामान बेटे की शादी के लिए वर्षों से जमा किए गए थे। अब शादी टूटने का खतरा भी पैदा हो गया है।
पुलिस जांच में जुटी, एसएसपी से लगाई गुहार
मामले में पुलिस ने आरोपी भांजे समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित पति ने अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादौन से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस प्रेम प्रसंग और साजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं मिल पाया है।





