छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: कार खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी वसीम खान दुर्ग से गिरफ्तार

कार खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी वसीम खान दुर्ग से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / जांजगीर पुलिस ने गाड़ी खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी वसीम खान (उम्र 43 वर्ष, रूमी बाबा मजार के सामने, केलाबाड़ी वार्ड 41, दुर्ग) को साइबर तकनीक के माध्यम से दुर्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी ने कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1,30,000 रुपए की ठगी की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2023 में प्रार्थी सुखी राम साहू (केरा रोड, भाठापारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2022 मॉडल का फोटो भेजकर कुल 5,20,000 रुपए में कार बेचने का झांसा दिया। प्रार्थी ने अलग-अलग किस्तों में 1,30,000 रुपए जमा किए, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं दिया और संपर्क बंद कर दिया।

पुलिस ने बनाई संयुक्त टीम और आरोपी को पकड़ा

जिले के पुलिस अधीक्षकविजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, और CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे विधिवत्त गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button