छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर टीम और शिवरीनारायण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा / सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के गिरौधपुरी धाम में आयोजित मेला कार्यक्रम से संबंधित वीडियो पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सुप्रीम यादव (30 वर्ष), निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के नीचे आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

मामले की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले में विजय कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम एवं शिवरीनारायण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 299 बी.एन.एस. एवं 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button