Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने सानिया चंडोक संग रचाई शादी! क्रिकेट और फिल्मी सितारों की लगी महफिल

Arjun Tendulkar Marriage: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी Sachin Tendulkar के घर खुशियों की शहनाई बज उठी है। उनके बेटे Arjun Tendulkar ने मुंबई में उद्यमी सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है। शादी समारोह 5 मार्च 2026 को मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी मुंबई के लग्जरी होटल में हुई, जहां क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर कई दिग्गज क्रिकेटर और फिल्मी सितारे मौजूद रहे, जिससे समारोह और भी खास बन गया।
बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी और शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। शादी समारोह को परिवार ने निजी और सीमित मेहमानों के बीच आयोजित किया था।
कौन हैं सानिया चंडोक
सानिया चंडोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एक उद्यमी हैं और पशु देखभाल से जुड़े बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं।
क्रिकेट करियर
Arjun Tendulkar घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज माने जाते हैं।





