
नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को विधानसभा में ऐलान किया कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 90 दिन के अंदर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
13-16 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला सर्वसम्मति से होगा। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स इस उम्र वर्ग के लिए कुछ प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस रोकने या बैन करने की संभावना की जांच कर रहा है।
इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन की घोषणा की थी। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने कहा कि सरकार स्कूली स्टूडेंट्स के लिए सुरक्षित सोशल मीडिया एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए कानून पर विचार कर रही है।
सरकार का उद्देश्य है कि सोशल मीडिया बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित हो और इसका उपयोग उनकी पढ़ाई और ध्यान पर नकारात्मक असर न डाले।





