छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: महिला कांग्रेस ने हरदीप सिंह पुरी का किया पुतला दहन, गैस दाम और अत्याचार के खिलाफ जताया विरोध

जांजगीर-चांपा, 08 मार्च 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलों देवी नेताम के आदेश पर कचहरी चौक पर एप्सटीन फ़ाइल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने किया।

IMG 20260308 WA0512 Console Crptech

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया और महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपने विरोध का प्रदर्शन किया।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, “महिलाएं अपने ऊपर हुए अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगी। साथ ही गैस के बढ़ते दामों के कारण घर का बजट बिगड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि हरदीप सिंह पुरी से इस्तीफा लें।”

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी मंत्री हरदीप सिंह पुरी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और गैस की बढ़ोतरी कांग्रेस पार्टी एवं महिला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश पैगवार, NSUI के आकाश तिवारी, और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं में प्रमुख रूप से हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह, जोगेश्वरी सूर्यवंशी, चंपा प्रधान, सुनीता कश्यप, शशि कांता हंसालिया, ललिता सूर्यवंशी, अनीता प्रकाश, कविता चुराने, मुन्नी रात्रे, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टडंन, लक्ष्मी महंत शामिल रहीं।

महिलाओं ने कार्यक्रम के माध्यम से साफ संदेश दिया कि महिला सुरक्षा, महंगाई विरोध और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सजग है।

Related Articles

Back to top button