
जांजगीर-चांपा / जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 महिला सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अकलतरा थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की गई। पुलिस ने इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त
पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ग्राम अमरताल में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी दिगेंद्र डहरिया को उसके कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लंबे समय से फरार 3 वारंटी भी गिरफ्तार
इसके अलावा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटियों को भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया, जिनमें 1 महिला आरोपी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने सभी आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ अकलतरा क्षेत्र में आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।





