छत्तीसगढ़

दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी, पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 10 मार्च 2026: थाना मुलमुला पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाले आरोपी पति दामोदर गोसाई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामला

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को दामोदर गोसाई (30) निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन एक महीने बाद पति, सास दीपावली गोसाई (50), ससुर गुरुशरण गोसाई (55) और देवर खेमन गोसाई (28) द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और बाद में मायके भेज दिया गया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी की पहले से शादी थी और इस बात की जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी। थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Related Articles

Back to top button