छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जांजगीर-चांपा, 11 मार्च 2026। नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के अनुसार घटना 11 फरवरी 2026 की रात की है, जब नवविवाहिता ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी धर्मेन्द्र निर्मलकर से हुई थी। शादी के दो महीने बाद से ही पति, सास, देवर और मौसी सास द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति धर्मेन्द्र निर्मलकर, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दहेज के लिए प्रताड़ना की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 80(2) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में CSP योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, एएसआई रामप्रसाद बघेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

  1. धर्मेन्द्र निर्मलकर (30 वर्ष)
  2. शिव कुमारी निर्मलकर (48 वर्ष)
  3. मनोज निर्मलकर (27 वर्ष) – निवासी राहौद
  4. तेरस बाई निर्मलकर (37 वर्ष) – निवासी खोखरी, थाना शिवरीनारायण

Related Articles

Back to top button