मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से MP के Deputy CM राजेंद्र शुक्ला की मुलाकात, रायपुर-रीवा हवाई सेवा पर हुई चर्चा
रायपुर-रीवा डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने पर जताया आभार, दोनों राज्यों के सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति

रायपुर, 18 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
बैठक में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमति जताई गई।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने रायपुर-रीवा के बीच शुरू हुई सीधी हवाई सेवा को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि रायपुर और रीवा के बीच हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।





