Crime

खौफनाक साजिश का खुलासा: पत्नी को मारकर कार में जलाया, डॉक्टर पति गिरफ्तार

कार में मिली जली लाश का राज खुला, पति ने साथियों संग रची थी खौफनाक साजिश

सागर / मध्य प्रदेश के सागर जिले में कार के अंदर मिली महिला की जली हुई लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में महिला के पति, जो पेशे से डॉक्टर है, को ही मुख्य आरोपी पाया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर का एक युवती के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था। इसी विवाद से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजना के तहत आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने और मामले को हादसा दिखाने के लिए महिला के शव को कार में रखकर आग लगा दी गई।

घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की परतें खोल दीं। कड़ी पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Madhya Pradesh Police के सानोधा थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button