छत्तीसगढ़

मादक पदार्थों की अवैध खेती पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

सक्ती, 24 मार्च 2026: जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टरअमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अफीम और अन्य अवैध फसलों की पहचान और रोकथाम के लिए निरंतर निरीक्षण किया जाए।

अधिकारियों को दी गई सख्त हिदायतें

  • ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, सचिव और कोटवार की संयुक्त टीम बनाए जाने के निर्देश।
  • शहरी क्षेत्रों में पटवारी और नगरीय निकाय अमले को सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर राजस्व, पुलिस और वन विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
  • कृषि, उद्यानिकी और रेशम विभाग को भी निगरानी में सहयोग करने के निर्देश।
  • अधिकारियों को गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण, संदिग्ध फसलों की पहचान और समय पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
  • अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

प्रशासन की रणनीति

प्रशासन का कहना है कि अवैध फसल उगाने वाले तत्वों पर कोई ढील नहीं दी जाएगी। निरंतर सतत निगरानी और समय पर कार्रवाई से जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button