छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: डकैती के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 27.03.2026: थाना शिवरीनारायण पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

घटना का विवरण

प्रार्थी सुदीप कुमार, निवासी राहौद शिवरीनारायण ने दिनांक 19.03.26 को सुबह 7:55 बजे अपने मकान से नीचे उतरकर दरवाजा खोला। उसी समय सुबह 8:00 बजे चार व्यक्ति मकान में घुसे और अंदर से दो एप्पल मोबाइल (कीमत ₹80,000) तथा एक सैमसंग कीपैड मोबाइल (कीमत ₹1,000) और अन्य सामान चोरी कर लिए।

चोरी करते हुए विरोध करने पर चारों आरोपियों ने प्रार्थी और उसकी पत्नी पर मारपीट की। तीन आरोपी मौके से भाग गए, जबकि प्रियेश कुमार बर्मन, निवासी केसला को पकड़ लिया गया था।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले के दो अन्य फरार आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू और श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी, निवासी अकलतरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू, पिता सतीश निर्मलकर, उम्र 22 साल, निवासी वार्ड 14, अकलतरा, थाना अकलतरा।
  2. श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी, पिता कोमल सिन्हा, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड 15, अकलतरा, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा।

Related Articles

Back to top button