छत्तीसगढ़

Bilaspur: संयुक्त संचालक अभियोजन माखनलाल पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई, IG राम गोपाल गर्ग ने किया सम्मानित

31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पाण्डेय, पुलिस विभाग ने गरिमामय समारोह में दी विदाई

बिलासपुर, 30 मार्च 2026। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आज संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) माखनलाल पाण्डेय के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ।

20260330 193622 Console Crptech

इस अवसर पर राम गोपाल गर्ग ने माखनलाल पाण्डेय के उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उप संचालक कंचन पाटिल सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

31 वर्षों का शानदार सेवा सफर

माखनलाल पाण्डेय ने अपनी सेवाएं फरवरी 1995 में रायपुर से शुरू की थीं। इसके बाद उन्होंने दुर्ग, महासमुंद, धमतरी और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दीं। फरवरी 2023 से लेकर 30 मार्च 2026 तक वे बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर कार्यरत रहे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विवेचना और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली हमेशा प्रभावी और अनुकरणीय रही।

IG ने की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IG गर्ग ने कहा कि एक सफल अभियोजन अधिकारी केवल कानून का जानकार नहीं होता, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की अहम कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि माखनलाल पाण्डेय ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश की है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी देंगे मार्गदर्शन

IG गर्ग ने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पाण्डेय अपने अनुभव और कानूनी ज्ञान से पुलिस विभाग को मार्गदर्शन देते रहेंगे। वहीं पाण्डेय ने भी अपने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी विभाग की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

अधिकारी रहे उपस्थित

इस विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह, संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक संजय रावत ने किया।

Related Articles

Back to top button