छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में नई प्रभारी IPS निवेदिता पाल ने संभाला पदभार, कानून-व्यवस्था पर की अहम बैठक

विजय कुमार पाण्डेय IPS के प्रशिक्षण पर जाने के बाद निवेदिता पाल को मिली जिम्मेदारी, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल 2026। जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब आईपीएस अधिकारी निवेदिता पाल के हाथों में आ गई है। उन्होंने सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यों की समीक्षा भी की।

जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेने गए हैं। इसी अवधि के लिए IPS सेनानी 6वीं वाहिनी निवेदिता पाल को जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है।

कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button