Chhattisgarh: अप्रैल 2026 में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आवंटन जारी
शहरी क्षेत्रों में 1 लीटर और ग्रामीण में 2 लीटर तक मिलेगा केरोसिन, 30 अप्रैल तक उठाव अनिवार्य

रायपुर, 07 अप्रैल 2026। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्ड धारकों के लिए निर्धारित किया है।
यह केरोसिन उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
कितना मिलेगा केरोसिन?
- शहरी क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर
- ग्रामीण क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 2 लीटर
प्रशासन को दिए गए निर्देश
राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का उठाव और वितरण तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिन उचित मूल्य दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां बचा हुआ स्टॉक जरूरत वाले क्षेत्रों में पुनः आवंटित किया जाएगा, ताकि किसी भी क्षेत्र में कमी न हो।
अंतिम तारीख
अप्रैल माह के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा। ऑयल कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लैप्स कोटा की जानकारी तय समय में विभाग को उपलब्ध कराएं।
किस जिले को कितना आवंटन?
- बिलासपुर 36 किलोलीटर (सबसे अधिक)
- बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर, जशपुर: 24-24 किलोलीटर
- अन्य जिलों को: 12-12 किलोलीटर





