छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 40 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा / जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ थाना क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान सेमरिया सबरिया डेरा निवासी 47 वर्षीय महिला नोनी बाई को पकड़ा गया।

आरोपी महिला के कब्जे से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 8,000 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button