छत्तीसगढ़

अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जांजगीर-चांपा में जागरूकता रैली, शहीद अग्निवीरों को दी गई श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह की शुरुआत जागरूकता रैली और शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि देकर की गई। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ और एसडीआरएफ के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जांजगीर-चांपा, 15 अप्रैल 2026। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

IMG 20260415 WA0357 Console Crptech

सप्ताह के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

इस अवसर पर जिले में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर से प्रारंभ होकर केरा चौक, पेण्ड्री, हाईवे रोड होते हुए खोखरा चौक तक पहुंची और पुनः कार्यालय परिसर में समाप्त हुई।

रैली के दौरान आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बैनर और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिए गए। अधिकारियों ने लोगों से आग से बचाव के नियमों का पालन करने और आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button