जांजगीर-चांपा: आधी रात घर में घुसकर बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, छोटा भाई घायल — करही गांव फिर दहला
पुरानी रंजिश और अवैध रेत उत्खनन से जुड़ा हो सकता है मामला, फायरिंग से इलाके में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़
जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना अंतर्गत करही गांव में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने आधी रात घर में घुसकर बड़े भाई आयुष कश्यप को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में छोटा भाई आशुतोष कश्यप भी घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोली चलने की आवाज से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश और अवैध रेत उत्खनन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर-चांपा के एसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। बिर्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।





