Crime

मां से अवैध संबंध के शक में पिता ने की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नशे की लत और अवैध संबंधों के शक ने बिगाड़ा मानसिक संतुलन, पहले भी भाई पर लगा चुका था आरोप

रिश्तों का कत्ल!

प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने ने सबको को स्तब्ध कर दिया है, जहां प्रयागराज करेली थाना क्षेत्र में एक पिता ने महज शक के आधार पर अपने ही 18 वर्षीय बेटे प्रियांशु जायसवाल की जान ले ली। आरोपी गिरीशचंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू, जो पेशे से सब्जी विक्रेता है, नशे की लत का आदी बताया जा रहा है।

Polish 20260427 194834885 Console Crptech
गिरफ्तार आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी अपने परिवार के सदस्यों पर संदेह कर चुका है। जानकारी के अनुसार, उसने कुछ समय पहले अपने ही सगे भाई पर पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। यह मामला उस वक्त पुलिस थाने तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में परिजनों के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी का व्यवहार लंबे समय से असामान्य था और वह अक्सर शक के चलते विवाद करता रहता था। इस बार उसका शक अपने ही बेटे प्रियांशु पर जा पहुंचा, जो अंततः एक खौफनाक घटना में बदल गया।

इस वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर कोई पिता सिर्फ संदेह के आधार पर इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के मानसिक स्थिति, नशे की आदत और पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button