
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
जांजगीर-चांपा, 01 मई 2026। जिले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर आमजन को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार हथियार भी जब्त किए हैं और दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर थाना प्रभारियों की बैठक लेकर असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को पकड़ा।
जब्त सामग्री
- 02 नग धारदार हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपी
- पंकज सूर्यवंशी, पिता अशोक सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी पेण्ड्री, जांजगीर
- दीपक सूर्यवंशी, पिता छोटेलाल सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी पेण्ड्री, जांजगीर
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।





