छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती: 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

जांजगीर-चांपा, 06 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ और कुनकुरी (जशपुर) स्थित मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है।

अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के अनुसार, विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 6 मई 2026 से 13 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) आवेदन किए जा सकते हैं।

कुल पदों का विवरण

  • मेडिको सोशल वर्कर – 03 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 – 01 पद
  • टेक्निशियन – 10 पद
  • सहायक ग्रेड-3 – 01 पद
  • डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट – 01 पद

आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, श्रेणीवार पद और नियम-शर्तें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: www.cgdme.in
सिम्स बिलासपुर वेबसाइट: www.cimsbilaspur.ac.in
ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://monitoringcell.cgdme.in/mpas/login

महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे
  • अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन करें

Related Articles

Back to top button