सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ : खरौद के श्री लक्ष्मणेश्वर मंदिर में 11 मई को होगा विशेष आयोजन

जांजगीर-चांपा के ऐतिहासिक श्री लक्ष्मणेश्वर मंदिर खरौद में 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।
जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के उपलक्ष्य में 11 मई 2026 को जिले के ऐतिहासिक श्री लक्ष्मणेश्वर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सोमनाथ में राष्ट्रीय स्तर का शिखर कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही जांजगीर-चांपा जिले में भी सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत सोमनाथ संवाद, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित होंगी।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले श्री लक्ष्मणेश्वर मंदिर खरौद में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जिलेवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।





