छत्तीसगढ़

सक्ती के छात्रों को एयरपोर्ट विजिट का मौका, फाइटर विमान देखने का सुनहरा अवसर

सक्ती, 08 मई 2026। जिले के विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन सक्ती ने एक खास पहल की है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को एयरपोर्ट विजिट कराने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को फाइटर पायलट और सिविलियन एयरक्राफ्ट को करीब से देखने के साथ-साथ कॉकपिट में बैठने का अनुभव भी मिलेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार एयरपोर्ट भ्रमण कार्यक्रम 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 13 मई 2026 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी।

यह परीक्षा सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और एप्टीट्यूड आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी, इसलिए विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा वाला मोबाइल साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

इच्छुक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण के दौरान वे जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों में से अपनी पसंद का केंद्र चुन सकेंगे।

जिला प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक

विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं—

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

जिला प्रशासन ने जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही इस जानकारी को अन्य छात्रों तक साझा करने को भी कहा गया है, ताकि जिले के युवाओं को अपने सपनों को नई उड़ान देने का मौका मिल सके।

Related Articles

Back to top button