छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक दौरा, ग्राम कोसला पहुंचे अचानक

जांजगीर-चांपा / सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गांव में उतरते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, वहीं ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनका आत्मीय स्वागत किया। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश में योजनाओं और व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button