छत्तीसगढ़

Janjgir Champa: धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में धारदार लोहे का कतता लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मई 2026 को थाना बम्हनीडीह पुलिस भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपरीडीह निवासी राजकुमार धनुवार (26 वर्ष) मेन रोड के पास धारदार लोहे का कतता लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध धारदार लोहे का कतता बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button