छत्तीसगढ़

14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 27 मई 2026। जांजगीर-चांपा पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। थाना अजाक पुलिस ने 14 वर्षों से फरार आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से मारपीट के मामले में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के बाद फरार चल रहा था।

20260527 175226 Console Crptech

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अजाक पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना अजाक पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लगातार निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं है और जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह और ओम प्रकाश कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button