Viral News

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक और महिला, वीडियो वायरल

Viral Video

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला और युवक को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बस्ती में तनाव का माहौल बन गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदा बस्ती का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ बस्ती में रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक युवक का महिला के घर लगातार आना-जाना था, जिससे आसपास के लोग नाराज थे। गुरुवार को भी युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद इलाके के एक व्यक्ति को शक हुआ, जिसके बाद वह मोबाइल कैमरा ऑन कर घर की ओर पहुंचा। आरोप है कि कमरे के अंदर महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और हंगामा शुरू हो गया।

युवक बाइक छोड़कर फरार

स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद काफी देर तक बस्ती में तनाव का माहौल बना रहा। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में लगातार चर्चा हो रही है।

ग्रामीणों ने महिला पर लगाए आरोप

बस्ती के लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था और कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में बदलाव नहीं आया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर महिला गाली-गलौज और विवाद करती थी। इसी कारण अब स्थानीय लोग महिला को बस्ती से हटाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में विवाद बढ़ सकता है।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौके से युवक की बाइक बरामद हुई है और वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button