News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर 21 जून को प्रदेशभर में भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर मनाया जाएगा। राज्यभर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं सांसदों की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास होगा।

रायपुर, 17 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को छत्तीसगढ़ में इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रदेशभर में होने वाले इस योग कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रायपुर में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जहां सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन सुबह 7 बजे किया जाएगा।

सरगुजा में मुख्यमंत्री करेंगे योगाभ्यास का नेतृत्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा जिले में योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

जिलों में मंत्रीगण होंगे मुख्य अतिथि

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में मंत्रीगण को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है—

  • बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • दुर्ग: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • कबीरधाम: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • कोरिया: मंत्री रामविचार नेताम
  • महासमुंद: मंत्री दयालदास बघेल
  • सुकमा: मंत्री केदार कश्यप
  • कांकेर: मंत्री लखन लाल देवांगन
  • जांजगीर-चांपा: मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: मंत्री टंकराम वर्मा
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जशपुर: मंत्री राजेश अग्रवाल
  • कोरबा: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • बालोद: मंत्री गजेन्द्र यादव

सांसद और विधायक भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

विभिन्न जिलों में सांसद एवं विधायकों को भी मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा: सांसद विजय बघेल
  • मोहला-मानपुर-चौकी: सांसद संतोष पांडेय
  • सूरजपुर: सांसद चिंतामणी महाराज
  • गरियाबंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • रायगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
  • जांजगीर: सांसद कमलेश जांगड़े
  • नारायणपुर: सांसद महेश कश्यप
  • कोण्डागांव: सांसद भोजराज नाग

विधायक स्तर पर—

  • बीजापुर:  लता उसेंडी
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: ललित चंद्राकर
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: प्रणव कुमार मरपच्ची
  • मुंगेली: पुन्नूलाल मोहले
  • धमतरी: अजय चंद्राकर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: रेणुका सिंह
  • बस्तर: किरण सिंह देव
  • दंतेवाड़ा: चौतराम अटामी

जिला प्रशासन की निगरानी में अंतिम तैयारी

सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामूहिक योग कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था एवं योग प्रशिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button