महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी द्वारिका कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 8 जून 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारिका कश्यप ने उसका हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भागी और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 298/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं 79 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारिका कश्यप (51 वर्ष), निवासी कोसमंदा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।





