News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता और नैनो उर्वरकों के उपयोग पर चर्चा की।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री Jagat Prakash Nadda से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना, उर्वरक उपलब्धता और किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

1782370942 41ef105f8b0e46b95fe5 Console Crptech

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण, दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों को मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि प्रदेशवासियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने राज्य में ही उपलब्ध हो सके।

बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाद वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी और कालाबाजारी तथा जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के बीच नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button