छत्तीसगढ़

घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत और धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में जबरन घुसकर अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अकलतरा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान संजय नगर, अकलतरा निवासी 32 वर्षीय रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू कथित तौर पर जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने घर का दरवाजा बंद कर महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर अकलतरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button